फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का इतिहास हटाने पर पूर्व मंत्री अनिल शास्त्री ने सीएम को लिखा पत्र

Mon, 27 Jul 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छोटे पुत्र अनिल शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने यूपी बोर्ड के कोर्स में 30 फीसदी की कटौती के नाम पर हटाए गए कांग्रेस के इतिहास पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि अगर कांग्रेस का इतिहास हटा दिया जाएगा तो वर्तमान और भावी पीढ़ी आजादी की लड़ाई और इसके विविध चरणों की हकीकत जानने से वंचित रह जाएगी।
विज्ञापन


अनिल शास्त्री का आरोप है कि सरकार कोरोना की आड़ में मनमानी कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार शैक्षिक पाठ्यक्रम से आजादी के इतिहास से लेकर देश निर्माण में कांग्रेस के योगदान को खत्म करना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हटाए गए अंश में एक दल के प्रभुत्व का दौर, प्रथम तीन आम चुनाव, राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के प्रभुत्व और गठबंधीय प्रकृति के अलावा 1965 और 1971 में जीत से जुड़ा पूरा अध्याय शामिल है। शास्त्री ने यह आरोप भी लगाया है कि आजादी के आंदोलन में वर्तमान सरकार और उसकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं थी, जिसकी झेप को मिटाने के लिए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें