फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूर्व इंस्पेक्टर पर जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी के पूर्व इंस्पेक्टर वैभव सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक बेशकीमती मकान पर कब्जा करवाया। न्यायालय के आदेश पर वैभव सिंह से साथ ही झूंसी के अन्य दरोगा जीतेंद्र राजपूत के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इस मामले में तीन अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

झूंसी के नैका महीन के रहने वाले डाॅ. विपिन सिंह ने कुछ साल पहले रहिमापुर में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। उस पर उन्होंने एक गैरज बना दिया था। एक पक्का कमरा के साथ साथ अन्य कमरों के लिए पिलर और बीम भी बनवा दिया था। इसी बीच झूंसी के रतन अग्रवाल ने उनसे जमीन का एक हिस्सा खरीद लिया। रतन ने अपने हिस्से पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि एक दिन रतन अग्रवाल जेसीबी लेकर आया और उनका गैरज, पिलर और बीम गिरा दिया। उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस आई लेकिन इंस्पेक्टर वैभव सिंह और जीतेंद्र राजपूत ने उनका मोबाइल छीनकर जीप में बिठा दिया। इस बीच उनका पूरा प्लॉट तहस नहस कर दिया गया।
डाॅ. विपिन सिंह के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने इस मामले में एफआईआर के आदेश दिए। 19 अक्टूबर को डाॅ. सिंह की तहरीर पर झूंसी इंस्पेक्टर वैभव सिंह, दरोगा जीतेद्र राजपूत, चंद्रबलि, मनीष यादव और रतन कुमार अग्रवाल के खिलाफ झूंसी थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें