प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से बृहस्पतिवार को आयोजित मानचित्र समाधान दिवस पर कुल 16 मामलों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पीडीए की तरफ से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया था। इस मौके पर एनओसी देने वाले विभाग के अधिकारी, तहसील सदर व मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ ही नामित सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अपर नगर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद भी उपस्थित रहे।