prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल।
- फोटो : prayagraj
पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी बुधवार को 88 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर पूर्व राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत तमाम भाजपा नेता भी उनके आवास पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे।
भाजपा महानगर के भी पदाधिकारी गणेश केसरवानी के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंचे। यहां केशरी नाथ को प्रयागराज का गौरव बताया गया। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर एवं कई अन्य नेताओं ने भी केशरी नाथ की लंबी आयु की कामना की। पिछले कुछ वर्ष से केशरी नाथ का जन्मदिन मना रही आयोजन समिति के अध्यक्ष पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र के साथ पूर्व एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा आदि ने उन्हें बधाई देने के साथ बुके दिया।
इस अवसर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में केशरी नाथ ने केक भी काटा। पुत्र नीरज और बहु कविता यादव के साथ इस अवसर पर अनुपमा पांडेय, आभा, अर्चना शुक्ला, संगीता गोस्वामी, नरेंद्र देव पांडेय, विशाल अग्रवाल, शिखा रस्तोगी, सुनील जैन, राजेंद्र मिश्र, पूजा बिंद आदि की मौजूदगी रही।