Prayagraj News : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा के एक अनुशासित सिपाही के रूप में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सुशासन की बात जब भी आएगी तब स्व. कल्याण सिंह को याद किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, नीलम करवरिया, विक्रमाजीत मौर्य, अवेधश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, सुशील मिश्र, नर सिंह, मृत्युंजय तिवारी, शशि वार्ष्णेय, तीर्थ राज पांडेय ादि मौजूद रहे।