फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर दंपती ने वसूले 10 लाख रुपये, मामला दर्ज

Thu, 11 Jun 2020 04:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले एक युवक से पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


इस मामले में राजरूपपुर के रहने वाले दंपती को नामजद किया गया है। नई दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले संजय सिंह ने 9 जून को धूमनगंज थाने में तहरीर देकर बताया था की साईं धाम अपार्टमेंट राजरूपपुर के रहने वाले कन्हैया झा और उनकी पत्नी ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपये वसूले हैं।

संजय सिंह का कहना था की कन्हैया झा ने सब्जबाग दिखाया कि वह दार्जिलिंग पूल कोटा से पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला करवा देगा। एडवांस में दस लाख रुपये की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


संजय से यह भी कहा गया था कि रेलवे समेत कई विभागों में वह नौकरी भी लगवा सकते हैं। उनकी बातों में आकर संजय ने 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद न तो उन्होंने दाखिला कराया न ही पैसे वापस किए। इंस्पेक्टर धूमनगंज शमशेर सिंह ने इस बारे में बताया कि दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें