फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के छह मार्गों के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत

Mon, 20 Sep 2021 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्रामीण लंबे समय से सड़कों को बनवाने की मांग कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का दिया था आश्वासन। 
विज्ञापन
high way
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में प्रस्तावित मार्गों के निर्माण के लिए शासन की ओर से पांच करोड़ 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रयागराज के तीन, कौशाम्बी के दो और प्रतापगढ़ का एक कार्य शामिल है। समय सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से पत्र भी जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से इन कार्यों को कराने के लिए बजट स्वीकृत कराई गई है। मौर्य ने प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2022 तक कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश जारी किया है। कहा कि आवंटित धन का व्यय हर हाल में 31 मार्च तक कर लिाया जाए। कार्यों को पूरा कराने के बाद उसकी फोटो भी शासन को भेजी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें