फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच केस फिर मिले, संक्रमितों की संख्या 18 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के पांच केस फिर मिले, संक्रमितों की संख्या 18 पहुंची
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। इस दिन की जांच में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इसमें चार संक्रमित शहर के हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मिले सात मामलों में छह संक्रमित शहर के थे। इससे एक बारगी शहर में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने के साथ ही चेन तोड़ने के लिए होम आइसोलेशन के साथ ही सजगता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए जल्द ही हर स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन टेस्ट शुरू हो जाएंगे।
साल के आखिरी दिन भी कोरोना के पांच नए केस पाए जाने से स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच तीन दिन से कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। ताकि, बाहर से आने वालों के जरिए संक्रमण फैलने से रोका जा सके। शुक्रवार को 8824 लोगों के सेंपल की जांच में पांच पॉजिटिव केस पाए गए। इस पांच संक्रमितों में चार शहर के हैं। इससे शहर में संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

हालांकि सीएमओ डॉ. नानक सरन ने अभी किसी भी तरह की चिंता न करने की सलाह दी है। सीएमओ ने बताया कि जांच की दर लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक रोगियों को चिह्नित कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा सके। शहर के सुलेमसराय, झूंसी, दायराशाह अजमल, मीरापुर और अशोकनगर के अलावा कुछ अन्य मुहल्लों में भी कोरोना के केस पाए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने भीड़ न लगाने और मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तीन संक्रमित अस्पताल से गए घर
प्रयागराज। शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संक्रमण की चपेट में आने वाले सभी रोगियों को होम आइसोलेशन में रखने की सलाह दी जा रही है। अभी तक जिले में एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें