इस वजह से इस पुल को परेड मैदान पर खंभा बनाकर दारागंज रेलवे स्टेशन के रामबाग छोर पर मिलाया जाएगा। इसके चलते वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेनें परेड ग्राउंड से होकर सीधे रामबाग स्टेशन पहुंच जाएंगी, जबकि रामबाग से आने वाली ट्रेनें पुराने पुल से ही गुजरेंगी। ऐसे में स्टेशन पर सिर्फ प्रयागराज रामबाग से ही आने वाली ट्रेनें गुजरेंगी। बताया जा रहा है कि अगले एक वर्ष के भीतर पुल का निर्माण हो जाएगा। इसी अवधि में प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण का कार्य पूरा करने का भी लक्ष्य है। यह काम होते ही दारागंज रेलवे स्टेशन को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
इस बारे में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि झूंसी में गंगा पुल के निर्माण और रेल दोहरीकरण के बाद दारागंज स्टेशन की उपयोगिता नहीं रह जाएगी। कई वर्ष से माघ और कुंभ मेले में यात्रियों के लिए बंद रहता है स्टेशन दारागंज स्टेशन मुख्य सड़क से काफी ऊंचाई पर है। मुख्य सड़क से स्टेशन पहुंचने का रास्ता भी बेहद संकरा है। इस वजह से माघ या कुंभ मेला स्नान पर्व पर यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए पिछले कई वर्ष से यह स्टेशन माघ और कुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए बंद कर दिया जाता है।