जार्जटाउन में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और विरोध पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकेघर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि रात 10.30 बजे के करीब मुन्ना व कंगारू दोनों निवासी मलाकराज अपने एक अन्य दोस्त संग आए और घर के बाहर खड़े होकर गालीगलौज शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे मारने-पीटने लगे। यही नहीं खींचकर अपने साथ ले जाने की भी कोशिश की। शोरगुल सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने ललकारा तो हमलावर भाग निकले।
इस दौरान उन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवा में गोलियां भी दागीं। रात में फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पीड़िता की सूचना पर डायल 112 और फिर स्थानीय पुलिस मौकेपर पहुंची। उधर देर रात पीड़िता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। जिसके बाद दोनों केखिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि एक नामजद आरोपी कंगारू रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी मुन्ना की तलाश की जा रही है।