फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओडी छिवकी के उपकेंद्र में आग, लाखों का नुकसान

Tue, 07 Jul 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

ओवर लोडिंग की वजह से मंगलवार की दोपहर केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी के 33/11 केवी क्षमता वाले उपकेंद्र में आग लग गई। इससे सीओडी परिसर में अफरा तफरी मच गई। सेना व अग्नि शमन दल के कर्मियों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें मेन सप्लाई वाला ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीओडी छिवकी के उपकेंद्र में दोपहर 1.40 बजे अचानक आग लग गई। तेज धुएं के साथ लपटें उठने पर सीओडी के समादेस्टा कर्नल राहुल हरचंद को जानकारी दी गई। इसके साथ ही फायर स्टेशन को भी अवगत कराया गया। कुछ देर में ही दमकल के साथ कर्मी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। दमकल व सेना के जवानों ने मिलकर शाम चार बजे तक आग बुझाई। घटना स्थल का कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुआयना किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें