नैनी थाना क्षेत्र के पंजाबी हाता निवासी राम प्रताप गिहार की मिर्जापुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दुल्हन साड़ी केंद्र के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को आठ बजे अमित दुकान बंद कर अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शहर चले गए थे।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक साड़ी की दुकान पर बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग से लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नैनी थाना क्षेत्र के पंजाबी हाता निवासी राम प्रताप गिहार की मिर्जापुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दुल्हन साड़ी केंद्र के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को आठ बजे अमित दुकान बंद कर अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शहर चले गए थे। रात करीब 10 बजे आसपास के दुकानदारों ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अमित व फायर ब्रिगेड को भी दी। सूचना पर अमित मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो देखा कि अंदर आग की लपटें उठ रही हैं।
सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक दुकान में लगी आग बुझाने का काम जारी था। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगीं थीं। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग से कितने का नुकसान हुआ अभी इसका आकलन नहीं किया जा सका है। इस दौरान मिर्जापुर रोप जाम की स्थिति बनी रही।