क्षेत्र में 24 अप्रैल को जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में डीसीपी गंगा नगर के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दंगा करने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना अंतर्गत जैसावा गांव निवासी जावेद आलम का लालगोपालगंज में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, 24 अप्रैल को एसडीएम सोरांव के निर्देश पर राजस्व टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी।
आरोप है कि पैमाइश के दौरान विपक्षियों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद देख राजस्व कर्मी बिना पैमाइश पूरी किए लौट गए। उसी दिन शाम करीब पांच बजे जब जावेद आलम कर्बला के पास पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
शनिवार को डीसीपी गंगा नगर के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने मो. इमरान, मसीउद्दीन, मो. फैजान, आफताब, सचिदानंद उर्फ मोहित समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।