फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यमुना पुल के नीचे मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को नए यमुना पुल के नीचे मिले शव की रविवार को पहचान गोविंदपुर निवासी आदित्यांक त्रिपाठी (22) पुत्र राकेश कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई। रविवार को उसका भाई हिमांक त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

आदित्यांक स्नातक का छात्र था। वह शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। शनिवार को रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। रविवार को सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई हिमांक ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया का मृतक के परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें