पूरी जानकारी लेने के बाद जार्जटाउन थाने में समन और सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा अभ्यर्थी राहुल कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी राहुल की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। समन कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सुरेश और समन अब तक कई परीक्षाओं में सेंध लगाकर लाखों रुपये कमा चुके हैं।
कई परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर लाखों कमा चुका है जीतेंद्र
एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने जौनपुर के जनार्दन इंटर कॉलेज से जिस सॉल्वर जीतेंद्र को पकड़ा है, वह कई परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर लाखों रुपये कमा चुका है। उसने अपना एक गिरोह भी बनाया है, जिसमें उसने तमाम सॉल्वर रखे हैं। डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रतापगढ़ निवासी जीतेंद्र परीक्षा केंद्र में अनिल कुमार पटेल की जगह स्वयं परीक्षा दे रहा था। अनिल के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी गई है। जीतेंद्र ने बांदा में भी एक परीक्षा केंद्र अपने एक सहयोगी को बतौर सॉल्वर भेजा था लेकिन वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा था। जीतेंद्र और अनिल के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।