कंधई थाना क्षेत्र में छात्र नेता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पचास पचास हजार के आरोपी अभिषेक सरो
- फोटो : PRATAPGARH
एसटीएफ प्रयागराज ने कंधई इलाके के पचास-पचास हजार के इनामी हत्यारोपी सगे भाइयों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को प्रतापगढ़ लाया जा रहा है। कंधई थाना के वारी खुर्द निवासी सगे भाई आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू और अभिषेक सरोज की कंधई पुलिस एक साल से तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों पंजाब भाग गए थे।
गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने दोनों के ऊपर 50-50 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद उनकी तलाश में एसटीएफ को लगाया गया। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पटियाला से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आदित्य सरोज ने बताया कि बीते वर्ष अप्रैल में कंधई थाना के रठवत गांव निवासी निर्मल पांडेय की उसने हत्या कर दी थी। निर्मल पांडेय अपने साथी अनुराग सिंह के साथ मेरे घर आए थे। वे मेरे पिता शीतला को उधार दिए गए रुपये मांग रहे थे।
पिता कई एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर निर्मल और उसका साथी अनुराग मेरे दरवाजे पर आए और पिता को गाली देने लगे। इस पर दोनों भाइयों ने सुलतानपुर के लंभुआ निवासी रिश्तेदार रुद्र के साथ मिलकर निर्मल और उसके दोस्त अनुराग पर जानलेवा हमला कर दिया। निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों पंजाब भाग गए थे।