फोटो नवाबगंज 03 कौड़िहार में जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : Archive
जल निकासी की समस्या पर किसानों ने मंगलवार की शाम कौड़िहार बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया।
किसानों ने बताया कि कौड़िहार, नेम तिवारी का पूरा, कंजिया ,पबनाह ,आदमपुर और आसपास के गांव के हजारों एकड़ धान की फसल में पानी भरा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। यह समस्या हर साल आती है लेकिन व्यवस्था के नाम पर किसानों को कोरा आश्वासन मिलता है। किसानों ने एनएचएआई के जिम्मेदारों को मौके पर बुलाकर सच को दिखाने का प्रयास किया लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आया, जिससे किसानों में नाराजगी है। दोपहर में खंड विकास अधिकारी कौड़िहार डॉ. कंचन यादव मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनी। इस दाैरान रविंद्र सिंह, पन्ना सोनी, दरोगा यादव, दुर्गेश बघेल, दुलारे सरोज आदि माैजूद रहे।