फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रास्ते से हटाया अतिक्रमण

Wed, 07 Oct 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा में निर्माणधीन ओवर के निकट पीडब्ल्यूडी से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : Archive
विज्ञापन
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रास्ते में बाधक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने सुल्तानपुर खास गांव में बुलडोजर चलाया। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने करीब 15 मकान और दुकानों को चिह्नित किया गया था। इनमें अधिकांश लोगों ने कार्रवाई से पहले ही स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। कार्रवाई की जद में आए ग्रामीणों ने मुआवजा दिए बिना मकान-दुकान तोड़े जाने का आरोप लगाया, जिसे अधिकारियों ने खारिज किया। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों के पास भूमिधरी जमीन नहीं है। सेतु निगम के अवर अभियंता ने कहा कि अतिक्रमण हटने से ओवरब्रिज निर्माण में तेजी आएगी और आवागमन सुचारु रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें