फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : दिल्ली पुलिस में 835 हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 10 अक्तूबर से

Sun, 09 Oct 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और यह तीन पालियों में सुबह 9 से 10.30, अपराह्न एक से 2.30 और शाम पांच से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 के तहत 835 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सोमवार (10 अक्तूबर) से ऑनलाइन मोड में परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा 20 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा के लिए देश भर में 2358535 अभ्यर्थी पंजीकृत है, जिनमें से 647882 अभ्यर्थी एसएससी मध्य क्षेत्र, प्रयागराज के तहत परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन



एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत यूपी और बिहार में प्रयागराज समेत 17 जिलों के 82 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज में नौ केंद्र बनाए गए हैं और यहां 51360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, सर्वाधिक 99592 परीक्षार्थी कानपुर के 11 केंद्रों में परीक्षा देंगे। 

परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और यह तीन पालियों में सुबह 9 से 10.30, अपराह्न एक से 2.30 और शाम पांच से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। विलंब से आने वालों को किसी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


एसएससी मध्य क्षेत्र के प्रयागराज और कानपुर के साथ यूपी के आगरा में आठ केंद्र, अलीगढ़ में एक, बरेली में एक, गोरखपुर में दो, झांसी में दो, लखनऊ में 12, मेरठ में पांच, मुरादाबाद में एक, मुजफ्फरनगर दो एवं वाराणसी में 10 और बिहार के पटना 10, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में तीन, आरा में एक एवं भागलपुर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 से
चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 12, 13 एवं 14 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर आब्स एंड गायनी के तीन पदों एवं एपीडेमोलॉजिस्ट कम असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन) एक पद का इंटरव्यू 12 अक्तूबर, असिस्टेंट प्रोफेसर आर्थोपेडिक्स के एक पद का इंटरव्यू 13 अक्तूबर और असिस्टेंट प्रोफेसर टीबी एंड चेस्ट के चार पदों का इंटरव्यू 14 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें