फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी बहू पर दर्ज करा दिया डकैती का मुकदमा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Mon, 09 Nov 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति से तलाक होने के बाद भी ससुर ने बहू के खिलाफ अपने पति से मिलकर डकैती और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस विवेचना में सच्चाई पता चला तो पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस बीच पीड़ित बहू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मुकदमा रद़्द करने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


 बागपत की साक्षी सक्सेना की याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट के मद्देनजर याचिका अर्थहीन होने के आधार पर खारिज कर दी है। याची के अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता के मुताबिक याची साक्षी सक्सेना ने बागपत के तितरौंदा गांव थाना सिहांवली अहीर के यशवेंद्र पाल से 2913 में शादी की थी।

दोनों के बीच तालमेल ठीक न होने के कारण 2017 में उनका आपसी सहमति से तलाक हो गया। इसके बाद 29 जून 2020 को यशवेंद्र के पिता अतर सिंह ने यशवेंद्र और याची तथा अपने छोटे लड़के पुष्पेंद्र पाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई की तीनों मिल कर उनके दिल्ली स्थित मकान पर कब्जा करने की नीयत की मकान का ताला तोड़कर घुस गए और वहां रखे गहने, नकदी व मकान के कागजात उठा ले गए।
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया कि उसके पुत्रों ने कई बार उसे जान से मारने की नीयत से एक्सीडेंट कराने की कोशिश की। उनका मकान और खेत हड़पने की नीयत से फर्जी कागजात तैयार किए हैं। पुलिस इस मामले में साक्षी सहित अतर सिंह के दोनों बेटों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना की। विवेचना में साक्षी का तलाक होने की जानकारी के बाद पुलिस उसके पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। हाईकोर्ट को इस बात की जानकारी दी गई। जिसका बाद कोर्ट ने याचिका अर्थहीन पाते हुए इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें