इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसडीएम ज्ञानपुर भदोही को पत्रावली के साथ 11 नवंबर को दुबारा हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को वह अदालत में हाजिर थे। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र ने राम मूर्ति पांडेय की याचिका पर दिया है।
संपत्ति के बंटवारे के एक विवाद पर सिविल कोर्ट ने याची के पक्ष में निर्णय सुनाया था। इसकी डिक्री तैयार ही हो रही थी कि इसी बीच एस डी एम ने विपक्षियों को कब्जा सौपने का आदेश दे दिया। जिस पर उन्होंने भूमि पर कब्जा कर लिया और निर्माण भी करा रहे हैं। इसके खिलाफ यह याचिका दायर की गई हैं। कोर्ट ने बिना डिक्री के कब्जा सौपने को गंभीरता से लिया और रिकार्ड के साथ एसडीएम को तलब किया है।