फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तीन बदमाश घायल

Fri, 05 Jul 2019 09:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


प्रयागराज के सोरांव थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दरअसल, सोरांव थाने और फाफामऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि चार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। 

शुक्रवार को लूसन का पुलिया हाईवे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि एक को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाशों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भर्ती कराया है। गोली लगने से बदमाश गुलजार निवासी गौहरपुर थाना सोरांव, बारूद रामपुर थाना मांधाता, शाह हुसैन रामपुर थाना मांधाता घायल हुए हैं। जबकि चौथा बदमाश साकिब मोहम्मदपुर थाना मऊआइमा का रहने वाला है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें