फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी के ब्लड व डीएनए सैंपल जांच को सीएफएसएल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 15 वर्षीय किशोरी से रेप मामले में अरेस्ट किए जा चुके आरोपी दीपक 18 के ब्लड व डीएनएनए सैंपल पुलिस ने जांच के लिए सीएफएसएल मधुबन भेजे हैं। मामला पेचीदा होने के चलते डीसीपी कमलदीप गोयल के आदेशों पर केस की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, एसआईटी भी गठित की गई है। इसमें एसीपी नुपूर बिश्नोई, महिला थाने के महिला प्रभारी और एक महिला सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा मधु नामक एक महिला को भी जांच में शामिल किया गया है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष द्वारा मामले में आरोपी बताए गए चार अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। लेकिन पुलिस को उनके खिलाफ अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैँ। पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। पीड़ित परिवार इससे पहले पुलिस पर आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने व किशोरी से मारपीट कर उसे डरावा देकर उसके बयान बदलवाने के आरोप लगा चुका है। डीसीपी कमलदीप गोयल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें