फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ निदेशक ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
electricity theft - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
करेलाबाग में चोरी पकड़े जाने पर 132 लोगों पर एफआईआर, बिलों की वसूली के लिए एक्सईएन-एसडीओ को चेताया
विज्ञापन

प्रयागराज। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की कमान मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित ने खुद संभाल ली। बिजलेंस टीम के साथ निदेशक ने करेलाबाग और कल्याणी देवी के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान 883 कनेक्शनों की जांच की गई। बिजली चोरी में 132 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। शाम को हाइडिल सभागार में हुई समीक्षा बैठक में निदेशक ने अधिशासी अभियंताओं को चेताया कि वह बकाये की शत प्रतिशत वसूली कराएं। पांच किलोवाट से अधिक के कनेक्शनों पर जिन लोगों ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया उनकी दिवाली अंधेरे में मनाई जाएगी।
विज्ञापन

करेली, अतरसुइया थाने की पुलिस व बिजलेंस के साथ कुल नौ टीमों को लेकर निदेशक ने करेलाबाग के लाइन लॉस वाले फीडरों से जुड़े इलाकों में छापेमारी की। सघन अभियान से इलाके में अफरा तफरी मच गई। 177 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। 7.81 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इस दौरान एक जगह रीडिंग स्टोर पाई गई। इस पर निदेशक ने एन साफ्ट कंपनी की कार्यशैली के प्रति गहरी नाराजगी जताई। अभियान के बाद हाइडिल सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कई अधिशासी अभियंताओं को बकाया वसूली अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिवाली पर अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उपकेंद्रों और एलटी लाइनों को समय रहते दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर एक्सईएन कल्याणी देवी एलपी चक्रवेदी, एक्सईएन करेलाबाग महेंद्र प्रसाद, एक्सईएन रामबाग आरके वर्मा, एक्सईएन टैगोर टाउन मनोज अग्रवाल,एसडीओ विजय तिवारी, एसडीओ शुभम मिश्रा, एसडीओ नितिन बरनवाल समेत कई अफसर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें