फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोग के किनारे आठ टाउनशिप,सिक्स लेन पुल निर्माण जल्द

Fri, 21 Jun 2019 02:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
keshav prasad maurya - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
रिंग रोड के किनारे आठ टाउन शिप का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही फाफामऊ सिक्स लेन पुल निर्माण को भी जल्द ही गति मिलेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में महात्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना के रूट पर नई बसावट और विकास पर विशेष ध्यान देने की अफसरों को हिदायत दी। रेल फाटकों पर आरओबी और अंडर पास बनाने के साथ ही कस्बों में सड़क-नाली का निर्माण कराने का उन्होंने निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस में शाम को हुई समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने स्वीकृत विकास परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। खास तौर से फाफामऊ सिक्स लेन पुल को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की हिदायत उन्होंने अधिकारियों को दी। यह पुल फाफामऊ से शहर के मेहदौरी से होते हुए सोरांव तहसील के मोरहूं कछार, मोरहूं उपरहार, मलाक हरहर उपरहार, बेला कछार फाफामऊ तथा सदर तहसील के मेहदौरी कछार, म्योराबाद, असदुल्लापुर नकौली कछार, बेली कछार, बेली उपरहार गांवों से होकर गुजरेगा।

इन गांवों के लगभग चार हजार किसानों की जमीन पुल निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाएगी। लगभग 9.9 किमी लंबे इस सिक्स लेन पुल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बनवाएगा।इसी तरह कौड़िहार से सहसो तक प्रस्तावित इनर रिंग रोड को कौड़िहार के पास सलहा से पुराने एनएच-2 से होकर दांदूपुर से निकाला जाएगा। यह रिंग रोड महुआरी और सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच से गुजरेगी और अंदावा होते हुए इसे सहसो के पास मिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच आठ नए टाउनशिप बनाने का निर्देश डिप्टी सीएम ने दिया। उनका कहना था कि रिंगरोड के आसपास की भूमि का नियोजित विकास किया जाए। बिना ले आउट के प्लाटिंग न की जाए।इसके अलावा अन्य पुलों व सड़कों के निर्माण की प्रगति की भी उन्होंने जानकारी ली। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल, एक्सईएन विपिन पचौरिया, एनएचएआई के क्षेत्रीय निदेशक एके राय, उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के अफसर उपस्थित थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें