फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग स्टेशन पर तत्काल टिकट की बुकिंग को लेकर हंगामा

Fri, 21 Jun 2019 01:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rambagh - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी (रामबाग) रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की बुकिंग को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह खूब हंगामा हुआ। तत्काल बुकिंग के नाम पर धांधली का आरोप लगाकर लोगों ने बुकिंग क्लर्क को खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान टिकट लेने आए लोगों ने बुकिंग क्लर्क से धक्का मुक्की भी की। इससे नाराज होकर काउंटर में मौजूद रेलकर्मी वहां से चला गया। यात्रियों को आरोप है कि बुकिंग क्लर्क ने उनके साथ अभद्रता की ।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के चलते अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसी वजह से ट्रेनों में तत्काल टिकट की मारामारी है। तत्काल टिकट के लिए लोग सुबह ही स्टेशन पहुंच कर लाइन  में लग जा रहे हैं, जबकि तत्काल टिकट की बुकिंग का समय सुबह दस बजे है। रामबाग स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए टोकन का वितरण सुबह 6.30 बजे होता है। यहां रात में ही लोग फार्म के लिए लाइन लगा ले रहे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह 6.30 बजे टोकन वितरण शुरू हुआ है।

वितरण के दौरान एक महिला और एक पुरुष ने खुद को दो नंबर टोकन मिलने का दावा किया। दोनों का ही कहना था कि उन्हें दो नंबर टोकन बुकिंग क्लर्क ने दिया है। इस बीच दोनों की बुकिंग क्लर्क से झड़प भी हुई। बुकिंग क्लर्क झल्लाकर काउंटर से उठा और बाहर निकल गया। उसके पीछे-पीछे लाइन में लगे लोग भागे। बुकिंग क्लर्क बीके श्रीवास्तव को वापस काउंटर पर बुलाया गया। इस दौरान उससे धक्का मुक्की भी की गई। जानकारी मिलने पर आरपीएफ जवान पहुंचे तो लाइन में लगे लोग जवानों से ही उलझ गए।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यहां काउंटर के अंदर से जान पहचान के लोगों को टोकन मुहैया कराए जा रहे हैं। काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। वहां रिजर्वेशन फार्म न होने की भी यात्रियों ने शिकायत की। सूचना  मिली तो जीआरपी भी वहां पहुंची। काफी देर के बाद ही यात्री शांत हुए। इस बारे में आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे बृहस्पतिवार को वाराणसी में थे। यात्रियों के हंगामे की खबर पर उन्होंने जवान भेजे। यात्रियों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें