फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में रेत के टापू से निकले आठ शव, नावों से लाद कर लाए गए किनारे

Sun, 04 Jul 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गंगा की रेती से अब तक निकाले जा चुके हैं 201 शव
विज्ञापन
prayagraj news : गंगा की रेती से आठ शव फिर निकले। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ घाट पर पानी भरने से अब शव जलाने की जगह नहीं रह गई है। रविवार को रेत के टापू से आठ और शव निकले। इन शवों को नावों से लादकर किनारे लाया गया। फिर, कर्जन पुल से लकड़ियां नीचे गिराकर चिताएं जलाई गईं। इसी के साथ इस घाट पर लावारिस शवों के मिलने की संख्या बढ़कर 201 हो गई है।

विज्ञापन

गंगा के जलस्तर से फाफामऊ घाट जलमग्न होने के बाद अब वहां चिताएं जलाने की जगह नहीं बची है। फिर भी कटान से अभी भी शव बाहर निकाले जा रहे हैं। चारों तरफ पानी से घिरे फाफामऊ घाट पर रेत के टापू से रविवार को आठ शव निकाले गए। इसके बाद इन शवों को नावों पर लाद कर किनारे लाया गया। किनारे लाए गए शवों को जलाने के लिए लकड़ी भी पहुंचाने के लिए घंटों मशक्कत की गई।

 

कर्जन पुल से लकड़ियां नीचे गिराई गईं। फिर मजदूरों की मदद से चिताएं सजाई गईं। रेत से निकाले गए इन शवों का रात नौ बजे तक अंतिम संस्कार किया गया। फाफामऊ जोन के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने रामनामी ओढ़ाकर सभी शवों को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें