बकरीद पर की गई गोसेवा
गंगा जमुनी की तहजीब संगम नगरी प्रयागराज में आपसी भाईचारा का सौहार्द देखने को मिला। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश सह संयोजक फरीद सबरी के नेतृत्व में ईद उल अजहा के मौके पर गौशाला त्रिपोलिया चक रोजा पर हिन्दू भाइयों की आस्था की प्रतीक गौ माता की सेवा कर मुल्क मदरे हिंदुस्तान को एक संदेश दिया कि हमें एक दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए। आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर वकील अहमद शकील सलमानी मोहम्मद मामून गुलाबश बानो आदि लोगों उपस्थित हैं
इब्राहिम की सुन्नत पर अमल करने का नाम है ईद
बकरीद यानी ईद उल अज़हा का पर्व हजरत इब्राहिम के देखे ख्वाब की तामील को अमली जामा पहनाते अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार प्रातः 6 बजे से 10 :30 बजे तक ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों इबादतगाहों और घरों में ईद उल अज़हा की खास नमाज़ ओलमा की क़यादत में अदा की गई। मस्जिदों में रिज्क सेहत बरकत आपस में यकजहती सभी धर्मों का आदर करने के साथ मुल्क ए हिन्द को हमेशा कामयाबी और कामरानी के साथ आगे बढ़ते रहने की दुआ मांगी गई।
जरूरतमंदों को घर जाकर दी खाद्य सामग्री
सामाजिक संस्था फात्मा वेलफेयर सोसायटी की ओर से बकरीद के मौके पर घर-घर जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामाग्री बांटी, साथ ही बच्चों को चॉकलेट आदि दिए। डॉ. नाज़ फात्मा की ओर से दरियाबाद, करैली, बख्शी बाज़ार, रसूलपुर, अटाला आदि इलाकों में गरीब व तंगी से जुझते लोगों को पहले चिन्हित किया फिर बकरीद पर उनके घर पहुंच कर रोजमर्रा की चीजें आटा, दाल, चावल, सरसों तेल और मसाले आदि दिए। घर के छोटे बच्चों को वस्त्र व चाकलेट भी दिए।