फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नामांकन के दौरान एसडीएम से अभद्रता, भाजपाइयों ने जमकर की गालीगलौज

Mon, 21 Mar 2022 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना तब हुई जब भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक व भाजपा नेता भी मौजूद थे। प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी नामांकन स्थल में प्रवेश कर गए और इस दौरान धक्कामुक्की में वहां की गई बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : कलेक्ट्रेट में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी से एडीएम की नोकझोंक के दौरान बीच बचाव करते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां ज्यादा संख्या में समर्थकों के नामांकन स्थल पर पहुंचने का विरोध एसडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय को भारी पड़ा। उनके विरोध करने पर भाजपाई भड़क गए और फिर उनसे जमकर अभद्रता और गालीगलौज की गई।

विज्ञापन




मामला इतना बढ़ा कि डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ता शांत नहीं हुए और एसडीएम को नामांकन स्थल के बाहर करवाकर ही माने। घटना चर्चा का विषय बनी रही। 

Prayagraj News : कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान एसडीएम से नोकझोंक करते भाजपाई। - फोटो : प्रयागराज
धक्कामुक्की के चलते बैरिकेडिंग टूटने पर भड़के थे एसडीएम
घटना तब हुई जब भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक व भाजपा नेता भी मौजूद थे। प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी नामांकन स्थल में प्रवेश कर गए और इस दौरान धक्कामुक्की में वहां की गई बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई। समर्थकों का हुजूम जब नामांकन कक्ष में प्रवेश कर गया तो वहां मौजूद एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने इस पर आपत्ति जताई।

Prayagraj News : कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
बाहर जाने के लिए कहने पर भड़के भाजपाई

उन्होंने समर्थकों को बाहर जाने को कहा और इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। इसके बाद एसडीएम से जमकर अभद्रता की गई। बात इतनी बढ़ी कि वहां मौजूद डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। डीएम के हस्तक्षेप के बाद विवाद तो शांत हो गया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हुआ। जिसके बाद एडीएम को वहां से जाना पड़ा।
विज्ञापन

Prayagraj News : कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
अधिकारी बोले, गलतफहमी हो गई थी
डीएम संजय खत्री का कहना है कि  थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। सबकुछ ठीक हो गया है। उधर एडीएम प्रशासन का भी कहना है कि  थोड़ी बात हो गई थी लेकिन विवाद जैसी कोई बात नहीं है। कई अन्य काम थे। इसलिए वहां से जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें