फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख की स्मैक के साथ सरगना महिला गिरफ्तार, गिरोह के पांच सदस्य फरार

Fri, 16 Feb 2024 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

50 लाख की स्मैक के साथ एंटी नारकोटिक्स की टीम ने महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के पांच सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। मोहनिया बिहार से स्मैक लाकर काफी समय से तस्करी की जा रही थी। 
विज्ञापन
स्मैक तस्कर गिरोह की सरगना बेबी फरजाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में लंबे समय से चल रहे ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 50 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य पांच साथी भागने में फरार हो गए। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने धूमनगंज इलाके में छापा मारकर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने स्मैक तस्कर गिरोह की सरगना बेबी फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के पांच सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। गिरफ्तार महिला सरगना के कब्जे से 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई है। यह स्मैक बिहार के मोहनिया जिले से लाई जाती थी। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें