फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: होली पर दारू पीकर वाहन चलाना पड़ सकता है महंगा, जब्त कर ली जाएगी गाड़ी, ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच

Wed, 12 Mar 2025 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
होली पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के धड़पकड़ के लिए पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से चेक करेगी। इसके लिए 10 टीमें लगाई जाएंगी। टीमें शहर के प्रवेश प्वाइंट के अलावा मुख्य चौराहों पर तैनात रहेंगी। होली के दिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

विज्ञापन


ढाई माह पहले हुई थी ब्रेथ एनालाइजर से जांच

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया, विभाग के पास करीब 100 ब्रेथ एनालाइजर हैं। कहीं भी जांच अभियान शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पुलिस मैसेज फ्लैश करती है। इसके बाद उस जगह अभियान चलाया जाता है। आखरी बार ब्रेथ एनालाइजर से नए साल पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें करीब 189 वाहनों के चालान काटे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें