फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद बोले, भाजपा जो कहती है, वह करती है

Thu, 22 Jul 2021 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नैनी में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बोले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेवालाल की बगिया स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को निषाद पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आगामी चुनाव को लेकर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद मौजूूद रहे। 
विज्ञापन


संजय निषाद ने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। बूथ स्तर पर तैयारी कर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। विधानसभा की सौ से अधिक सीटों पर निषाद समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में हमें संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए आगे आना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जमकर तारीफ की।

कहा कि यह पार्टी जो कहती है, वह करती है। शृंग्वेरपुरधाम में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर वहां का विकास कर निषाद समाज का सम्मान किया है। पार्टी ने प्रदेश में निषाद समाज के लिए जो काम किया है, वह पिछले 70 सालों में किसी भी पार्टी ने नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए समाज के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। 2022 के चुनाव में डिप्टी सीएम बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें