फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: इलाहाबाद हाईकोर्ट में लोक अदालत का आयोजन, 505 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Dec 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में शनिवार को 505 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 15,1277573 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो दोपहर तीन बजे तक चली। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से छह पीठों का गठन किया गया था। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला की पीठ द्वारा वादों को सुना गया और सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कर दिया गया।

इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और वरिष्ठ न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा लोक अदालत में पहुंचकर लोगों को सुलह समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर महानिबंधक राजीव भारती, विधिक सेवा समिति के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित हाईकोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें