भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों पर दर्ज हुए मुकदमे
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की 12 में से 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद सभी की निगाहें शहर उत्तरी और करछना सीट पर टिकी हुई हैं। इस बीच बीते दो-तीन दिन से सोशल मीडिया में सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण के भाजपा के संपर्क में होने की बात ने भी खासी सुर्खियां बटोर लीं हैं। कहा यह भी जा रहा है कि वर्तमान विधायक उज्ज्वल रमण सिंह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे भाजपा के दावेदारों की नींद उड़ गई है। हालांकि उज्ज्वल ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है।
भाजपा ने प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद दक्षिण, कोरांव, मेजा, फूलपुर और फाफामऊ विधानसभा सीट से ही अपने प्रत्याशी शुक्रवार को घोषित किए हैं। पार्टी द्वारा इलाहाबाद उत्तरी और करछना सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस दौरान सपा द्वारा करछना विधानसभा सीट से घोषित किए जा चुके प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वह और उनके पिता सांसद रेवती रमण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।