फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंदा पानी... बढ़ा रहा परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई बंद किए जाने के बाद तिलक नगर के सैकड़ों घरों में गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। बुधवार को जलकल विभाग की टीम लाइन वॉश करके निदान खोजने में लगी रही। बावजूद इसके लोगों को मटमैला और बदबूदार पानी मिला रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा के निर्देश पर जलकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची थी। यहां पाया गया कि तिलक नगर में करीब ढाई साल से लगे ट्यूबवेल की जाली फट गई है। जिसके चलते गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
कर्मचारियों ने तिलक नगर के ट्यूबवेल को बंद कर अन्य ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई शुरू की लेकिन दूषित पानी की समस्या जस की तस रही। अगले दिन टीम ने तिलक नगर में दो ट्यूबवेल के पास गड्ढा करके लाइन वॉश किया। इसके बाद भी गंदे पानी की समस्या बनी है।
विज्ञापन

तीन बार हो चुकी है मरम्मत, खर्च हुए लाखों रुपये
अल्लापुर के ट्यूबवेल की मरम्मत एक साल के भीतर तीन बार हो चुकी है। जिसमें लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। बुधवार को जलकल विभाग की टीम ने दो जगह गड्ढा खोदा लेकिन वह खुद की डाली लाइन को नहीं खोज सका। पार्षद सिंटू मिश्रा का कहना है कि लाइन वॉश की बात पूरी तरह से गलत है।

वर्जन
एक हफ्ते से दूषित पानी की समस्या बनी है। पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। तरुणा उपाध्याय।
-
दूषित पेयजल पीने की वजह से तीन दिन तक पेट दर्द, बदहजमी है। - बीना तिवारी।
-
पहले तो पानी ही नहीं आता है और अगर पानी आ भी गया तो नहाने योग्य भी नहीं होता है। - शिव शंकर शुक्ला।

सप्लाई का पानी मटमैला है। आरओ में फिल्टर करने के बाद उसे पीने लायक बनाया जाता है। - गुंजन मिश्रा।

-
जलकल विभाग की टीम को बोतल में भरकर दिखाया है कि कितना गंदा और बदबूदार पानी है। फिर भी समाधान नहीं हुआ। - ग्रीजेश कुमार श्रीवास्तव।


-नगर निगम वाटर टैक्स समय पर मांगता है, लेकिन पानी मिलता ही नहीं है। राधे श्याम मौर्या।


दूषित पेयजल की समस्या को लेकर जलकल विभाग से कई बार शिकायत की गई लेकिन एक हफ्ते के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। नगर आयुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम तो मौके पर पहुंची है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। - विनय मिश्रा उर्फ सिंटू, पार्षद।


जलकल की टीम ने लाइन वॉश किया है। लाइन में फंसी गंदगी निकल जाएगी। जल्द ही लोगों को में मटमैले पानी से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए दिल्ली से टीम आने का इंतजार किया जा रहा है। - गौरव कुमार, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें