फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमनगरी से उज्जैन के लिए मिली सीधी ट्रेन

विज्ञापन
Direct train for Ujjain from Sangamnari
विज्ञापन
उज्जैन के लिए मिली सीधी ट्रेन
विज्ञापन

0 सांसद केशरी देवी की मांग पर रेलवे ने इंदौर स्पेशल के बढ़ाए 15 फेरे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहर से महाकाल की नगरी उज्जैन का सीधा रेल संपर्क हो गया है। एनसीआर प्रशासन ने इंदौर के डॉ. आंबेडकर नगर के लिए शुरू की गई ट्रेन का रूट बदल कर, उसमें उज्जैन को शामिल कर लिया है। साथ ही फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल के रेलमंत्री पीयूष गोयल को दिए गए पत्र के बाद डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल के फेरे 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सांसद ने पिछले दिनों संसद में रेलमंत्री से कहा था कि इंदौर (डॉ. आंबेडकर नगर) स्पेशल को नियमित कर दिया जाए। हालांकि, ट्रेन को नियमित करने के पूर्व उसके फेरे रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। पहले इस ट्रेन के कुल तीन फेरे लगने थे, जो अब बढ़ाकर 15 कर दिए हैं। साथ ही इसके रूट में उज्जैन को शामिल किया गया है। 25 जुलाई से 31 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक बृहस्पतिवार इंदौर स्पेशल सुबह 10.10 बजे जंक्शन से प्रस्थान करेगी, जो शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिसा, शुजलपुर, मक्सी होते हुए रात 3.15-3.40 बजे उज्जैन और सुबह 6.50-6.55 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। वापसी में यही ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से प्रत्येक शुक्रवार 26 जुलाई से एक नवंबर तक सुबह 11 बजे, इंदौर 11.40-11.45 बजे, उज्जैन दिन में 2.15-2.35 बजे एवं जंक्शन शनिवार सुबह 5.30 बजे पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के पांच, स्लीपर के छह, एसी टू के दो, एसी थ्री के तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें