फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विशाखापट्टनम और कोलकाता के लिए शुरू हो सीधी उड़ान, उड्डयन मंत्री से मिले सिद्धार्थनाथ

Fri, 11 Oct 2024 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से कोलकाता और विशाखापट्टनम के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का मुद्दा केंद्रीय नागप्रयागराज से कोलकाता और विशाखापट्टनम के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का मुद्दा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के समक्ष उठा है। शहर पश्चिमी से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर इन दोनों शहरों के लिए सीधी विमान सेवा महाकुंभ मेला शुरू होने से पूर्व कराने की मांग की।
विज्ञापन
केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात करते सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से कोलकाता और विशाखापट्टनम के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का मुद्दा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के समक्ष उठा है। शहर पश्चिमी से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर इन दोनों शहरों के लिए सीधी विमान सेवा महाकुंभ मेला शुरू होने से पूर्व कराने की मांग की।

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य बेहद धीमा चल रहा है। उन्होंने उड्डयन मंत्री से कहा कि वह एयरपोर्ट उनके विधानसभा क्षेत्रों में आता है। इसलिए उड्डयन मंत्री से अनुरोध है कि वह टर्मिनल भवन के विस्तार का कार्य देखने के लिए प्रयागराज आएं। सिद्धार्थ नाथ के अनुसार उन्होंने कहा कि दिवाली के पहले प्रयागराज में समीक्षा करने अवश्य आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें