प्रमुख अभियंता बोले- जनहानि रोकना पहली प्राथमिकता
दर्जन भर से अधिक अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रमुख अभियांता एवं विभागाध्यक्ष वीके श्रीवास्तव ने करीब घंटे भर निरीक्षण कर पुल का जायजा लिया। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत करते हुए प्रमुख अभियंता ने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता लोगों के जान की सुरक्षा है। पुल से किसी तरह के जान माल का नुकसान न हो इसके लिए फिलहाल बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
उन्होंने कहा कि रही बात आरओबी को ध्वस्त करने की तो इसे महाकुंभ के पहले गिराने की कोई योजना नहीं है। विभाग अब पुल की मरम्मत की संभावना तलाश कर रहा है। इसके लिएनरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद प्लान तैयार कर इसको मरम्मत कराने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल आरओबी बहुत पुराना है और काफी हद तक जर्जर भी हो चुका है। किस तरह से इसे बिना ध्वस्त किए मजबूती प्रदान की जाए इस पर अमल किया जा रहा है।