जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि यूपीए की मनमोहन सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों में अनाज वितरण की व्यवस्था लागू की थी। गरीबों को गांव में ही रोजगार मिले इसके लिए कांग्रेस मनरेगा योजना लेकर आई थी। इन योजनाओं को मोदी सरकार अपनी योजना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जनता हकीकत जान चुकी है। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। यह सरकार वैशाखी के सहारे चल रही है जो कभी भी गिर सकती है।