डॉ. अमृता चौरसिया ने बताया कि मोटापा मेटाबोलिक संबंधी रोगों का प्रमुख कारण है, इसलिए सम्मेलन का उद्देश्य अतिपोषण और अधिक वजन व मोटापा पर काबू पाना है। सम्मेलन में देश-विदेश के चिकित्सक अपना विचार प्रस्तुत करेंगे।
डायबिटीज एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से दो से चार फरवरी तक वुमेनकॉन (महिला मेटाबोलिक, एंडोकाइन और पोषण सम्मेलन) सिविल लाइंस स्थित एक स्थानीय होटल में होगा। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य पूरे परिवार, समुदाय और आने वाली पीढि़यों के कल्याण के लिए मेटाबोलिक और एंडोकाइन स्वास्थ्य को स्त्री-पुरुष के अलग-अलग दृष्टिकोण से अध्ययन करना है। यह जानकारी बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दी गई।
विज्ञापन
डॉ. अमृता चौरसिया ने बताया कि मोटापा मेटाबोलिक संबंधी रोगों का प्रमुख कारण है, इसलिए सम्मेलन का उद्देश्य अतिपोषण और अधिक वजन व मोटापा पर काबू पाना है। सम्मेलन में देश-विदेश के चिकित्सक अपना विचार प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर एमएलएन मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग की पूर्व प्रोफेसर, निदेशक और प्रमुख व इंडियन थायराइड सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सरिता बजाज, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया, सलाहकार एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, करनाल डॉ. संजय कालरा, हैदराबाद उस्मानिया मेडिकल कॉलेज एंडोक्रिनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सहाय, डॉ. प्रमिला सह-आयोजक मौजूद रहे।