सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सीएचसी में एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था, दंत चिकित्सक एवं आवश्यक उपकरण, नेत्र चिकित्सक की तैनाती, उपलब्ध दवाइयों की सूची सार्वजनिक करने, महिला एवं बाल चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति, सीएचसी में तैनात डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ तैनाती की मांग की।
इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन मंडल महासचिव भैयाजी दुबे ने डिप्टी सीएमओ प्रमोद कुमार एवं सीएचसी अधीक्षक उमेश कुमार को सौंपा। डिप्टी सीएमओ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंदेल ने एक सप्ताह में सुधार करने की चेतावनी देते हुए धरना स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अधिवक्ता कृष्णा नंद शुक्ला, कमलेश शुक्ला, गुलाब सिंह, गुड़िया यादव, रुक्मिणी, विद्याकांत तिवारी, अंबिका, आशीष, भारत लाल आदि मौजूद रहे।