कोरोना महामारी के बाबत डिप्टी सीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हर सौ साल में महामारी फैलती है। इस समय करोना भी उसी में एक है। इस वजह से लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह सयारा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि अमीर से ज्यादा गरीब के चेहरे पर खुशी हो।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बाबत डिप्टी सीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हर सौ साल में महामारी फैलती है। इस समय करोना भी उसी में एक है। इस वजह से लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं, जनहानि, पशुहानि आदि हुई है उसकी रिपोर्ट तैयार करें। जो परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं उन्हें मुआवजा देने के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।
किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी के खाते में सीधी धनराशि भेजी जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की जगह नहीं है। भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब महिलाओं को चूल्हा फूंकने से निजात दिलाई गई। अफसरों के साथ लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम सहित तमाम विभागीय अफसर व परियोजनाओं के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।