फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : त्योहारों पर अतिरिक्त बसों के संचालन के बावजूद सीट को लेकर मारामारी

Thu, 27 Oct 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सबसे अधिक भीड़ वाराणसी रूट पर रही। इसकी वजह से अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। इसके बावजूद यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जौनपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि रूट पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं।
विज्ञापन
Prayagraj News : रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिनी दीप पर्व बीतने के बाद तथा छठ पर्व की वजह से ट्रेनों और बसों में बृहस्पतिवार को जबरदस्त भीड़ रही। ज्यादातर ट्रेनें फुल रहीं तो बसों में भी लोग खड़े होकर यात्रा करने के लिए मजबूर रहे। बस स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। भैया दूज पर बस स्टेशनों पर भारी भीड़ रही। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसे देखते हुए सिविल लाइंस बस अड्डे से चलने वाली कम दूरी की बसों के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई।

विज्ञापन



सबसे अधिक भीड़ वाराणसी रूट पर रही। इसकी वजह से अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। इसके बावजूद यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जौनपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि रूट पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। दिवाली की छुट्टी बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। इसकी वजह से शाम को सिविल लाइंस बस अड्डे पर आने-जाने वालों की ज्यादा भीड़ रही। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि कम दूरी वाली बसों में ज्यादा भीड़ रही। इसकी वजह से अतिरिक्त बसें लगाने के साथ फेरों की संख्या भी बढ़ाई गई। कोशिश रही कि यात्रियों को बहुत इंतजार न करना पडे़।


बिहार एवं पूर्वांचल के रूट पर ज्यादा भीड़
शुक्रवार को छठ पर्व शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से बिहार, गोरखपुर तथा पूर्वांचल के जिलों की तरफ जाने वाली ट्रेनों एवं बसों में अधिक भीड़ रही। सिविल लाइंस बस अड्डे पर वाराणसी के अलावा गोरखपुर जाने वालों की भी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें