फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में केशव बोले : 20 हजार से नीचे प्लेटलेट्स होने पर मरीज को तत्काल करें भर्ती

Thu, 27 Oct 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग पर विस्तार से चर्चा हुई। चिकित्सकों का कहना था कि  जरूरत नहीं होने पर भी प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने से स्थिति बिगड़ गई है। इसी क्रम में अफसरों ने बताया कि  विशेष टीम बनाकर फॉगिंग करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सर्किट हाउस में डेंगू के रोकथाम और बचाव के लिए चर्चा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के मरीज को एक बार में दो यूनिट प्लेटलेट्स ही चढ़ाई जाए। इससे अधिक की आवश्यकता नहीं होती है। विशेष परिस्थिति में ही अतिक्ति प्लेटलेट्स चढ़ाई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डेंगू के नियंत्रण एवं उपचार की समीक्षा बैठक के दौरान डॉक्टरों ने यह बात कही।

विज्ञापन



बैठक में प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग पर विस्तार से चर्चा हुई। चिकित्सकों का कहना था कि  जरूरत नहीं होने पर भी प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने से स्थिति बिगड़ गई है। इसी क्रम में अफसरों ने बताया कि  विशेष टीम बनाकर फॉगिंग करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ विगत चार-पांच दिनों में डेगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है।


चिकित्सकों का कहना था कि ठंड में मच्छर सुस्त पड़ जाते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डेंगू का खतरा कम होता जाएगा। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि  डेंगू के लिए विशेष वार्ड सक्रिय हैं। सरकारी अस्पतालों में ही 300 से अधिक बेड खाली हैं। डेंगू के लिए बने कंट्रोल रूम में 409 शिकायर्तें आइं, इनमें से 402 का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन



इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 हजार से नीचे प्लेटलेट्स होने पर मरीज को तत्काल भर्ती किया जाए। उन्होंने आशाओं औैर एएनएम की मदद से डेंगू के मरीजों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रक्तदान आदि के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।


बैठक में विधायक प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, डीएम संजय कुमार खत्री, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, सीएमओ नानक सरन, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें