अस्पताल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल में है 16 डॉक्टरों की तैनाती
सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि अस्पताल में 16 डॉक्टरों की तैनाती है, जिसमें फिजिशियन, नेत्र, अस्थि, बाल रोग, गॉयनी आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती है। 15 पैरा मेडिकल स्टाफ हैं। यहां पर 100 बेड हैं और सभी बेड पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। एक्सरे और पैथालॉजी की सुविधा भी है। पानी टपने के कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
अस्पताल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
छत टपकने के कारण मरीज नहीं हो पा रहे भर्ती
सीलिंग का कार्य चल रहा है। अस्पताल में दो अक्तूबर तक मरीज भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू और वायरल के मरीज भी बढ़ रहे हैं इसको देखते हुए दो अक्तूबर तक नहीं, 10 दिन में अस्पताल को तैयार करें। अस्पताल में जो भी स्टाफ की कमी होगी और जो भी समस्याएं हैं उसको दूर किया जाएगा। बता दें कि 2019 में कुंभ मेले में बनाए गए केंद्रीय चिकित्सालय के जो उपकरण और बेड लगाए गए थे उसको कुंभ होने के बाद यहां शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी नवीन सिंह चहल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ आशु पांडेय, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।