फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग वोट डालने को पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ और नंदी

Mon, 13 May 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
siddharth - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व  पर अपनी सहभागिता दिखाई। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल  गुप्ता  नंदी  अपनी-अपनी पत्नी के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान करने के बाद इन सभी ने सोशल मीडिया में अपनी फोटो भी शेयर की। यह भी कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए लोग जरूर मतदान करें। इस दौरान पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, कमिश्नर आशीष गोयल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने भी मतदान किया। 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम अपनी पत्नी राजकुमारी मौर्य के साथ मतदान करने को पहुंचे। ज्वाला देवी  सरस्वती विद्या मंदिर में बने पोलिंग स्टेशन पर उन्होंने मतदान के बाद पत्नी संग सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। यहां सवांददाताओं  से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को एक स्थिर एवं मजबूत सरकार की आवश्यकता है। देश एवं प्रदेश की जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार का फैसला लिया है। उधर पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी  नाथ त्रिपाठी ने सुबह दस बजे गर्ल्स हाईस्कूल में सिम लांच करने के बाद मतदान किया।

इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह और उनके पुत्र एवं विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने करछना के बरांव में मतदान किया। रेवती ने कहा कि इलाहाबाद और फूलपुर  संसदीय सीट गठबंधन के खाते में आ रही है। विधायक नीलम करवारिया ने मेजा के लखनपुर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने प्रयाग महिला विद्यापीठ सिविल लाइंस  में मतदान किया।  मंडलायुक्त आशीष गोयल ने भारत स्काउट गाइड और जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने पत्नी संग ज्वाला देवी में मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

siddharth - फोटो : प्रयागराज
ज्वाज्वाला देवी में ही सूबे के कैबिनेेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह  ने पत्नी डा. नीता सिंह के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि 1947 के बाद 2019 का यह पहला चुनाव है जो राष्ट्रवाद के ऊपर लड़ा जा रहा है। देश की जनता राष्ट्रवाद के एक धुन और एक धागे में बंध गयी है। उन्होंने कहा कि 23 मई को भाजपा के चुनाव जीतने के बाद सपा-बसपा का  गठबंधन टूट जाएगी।

उधर शहर दक्षिण विधानसभा के  ठाकुरदीन हाता में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता  नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने लाइन में लगने के बाद मतदान किया। नंदी ने सूबे में 73 से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में आने की बात कही।

इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह और उनके पुत्र एवं विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने करछना के बरांव में मतदान किया। रेवती ने कहा कि इलाहाबाद और फूलपुर  संसदीय सीट गठबंधन के खाते में आ रही है। विधायक नीलम करवारिया ने मेजा के लखनपुर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने प्रयाग महिला विद्यापीठ सिविल लाइंस  में मतदान किया।  मंडलायुक्त आशीष गोयल ने भारत स्काउट गाइड और जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने पत्नी संग ज्वाला देवी में मतदान के लिए पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें