फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर : एसआरएन, चिल्ड्रेन, बेली, कॉल्विन सहित निजी अस्पतालों में भीड़, ढाई सौ से अधिक भर्ती

Sun, 05 Sep 2021 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोज माथुर ने बताया कि इस समय लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, सिर दर्द, डायरिया, मेनिनजाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से अपनी आगोश में ले रहीं हैं।
विज्ञापन
डेंगू मच्छर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के बाद मौसम के लगातार करवट बदलने से शहर के तटवर्ती इलाकों में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गंगा और यमुना के तटीय इलाकों के लगभग हर घर में जुकाम, बुखार, खांसी, टाइफॉयड, डायरिया सहित अन्य बीमारियों के मरीज मिल रहे हैं। एसआएन के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह के मुकाबले सितंबर में वायरल के मरीजों की संख्या में तीस फीसदी का इजाफा हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 250 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।  

विज्ञापन

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोज माथुर ने बताया कि इस समय लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, सिर दर्द, डायरिया, मेनिनजाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से अपनी आगोश में ले रहीं हैं। ओपीडी मेें पहले की तुलना में ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनकी संख्या में तीस फीसदी का इजाफा हुआ है। कई लोग गंभीर हालत में चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. माथुर ने बताया कि इस समय एसआरएन में वायरल बुखार के 70 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसी तहत बेली में 20, कॉल्विन में 15, चिल्ड्रेन अस्पताल में वायरल की चपेट में आए 50 से अधिक बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर शहर के 10 बड़े निजी अस्पतालों में 95 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के मुताबिक भर्ती होने वाले और ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की ज्यादातर संख्या बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की है। संक्रामक रोग नियंत्रण इकाई और मलेरिया विभाग के साथ नगर निगम बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए अभी ठोस अभियान नहीं चला रहा है,  जिससे कि मच्छर न पनप सकें और लोग मलेरिया और डेंगू की चपेट में न आए। 

जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के अब तक आ चुके मामलों में पचास फीसदी मरीज बाढ़ग्रस्त इलाकों के हैं, जबकि बाकी मामले जिले भर से आए हैं। पार्षद कमलेश सिंह का कहना है कि जगह-जगह पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं, जोकि लोगों को डेंगू, मलेरिया का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर घर में लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरे इलाके में दवाओं का छिड़काव नहीं करा रहा है। 

बच्चे अधिक हो रहे वायरल से संक्रमित
चिल्ड्रेन अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि वायरल के बढ़ते प्रकोप से भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ गई है। एक दिन में 20 से 30 बच्चे भर्ती हो रहे हैं। ओपीडी में भी बुखार, जुकाम, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, मेनिनजाइटिस, टाइफाइड के मरीज आ रहे हैं। सभी बच्चों को उजरूरत के हिसाब से भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें