कोरोना संकट के समय सरकारी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के 5846 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। एसएससी की ओर से 12वीं पास छात्रों के लिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 5846 पद पर नियुक्तियां की जाएगी।
पदों की घोषणा के साथ आवेदन की शुरुआत हो गई है। अभ्यर्थी एक अगस्त से सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 तक है।
आवेदन के लिए शुल्क
एसएससी ने सिपाही के लिए आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क तय किया है। महिला और एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान वीज़ा, मास्टर कार्ड, क्रेडिट या डेबिट या फिर भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।