सीएमपी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को फ्रेशर कम फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमकॉम के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इविवि के वित्त अधिकारी डॉ. एसके मिश्र रहे जबकि विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने की। इस मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में दीपक दुबे मिस्टर एवं प्राची पांडेय मिस फेयरवेल चुनीं गई। अंशुल श्रीवास्तव को मिस्टर फ्रेशर आस्था गोस्वामी को मिस फ्रेशर चुना गया। संचालन सौरभ मिश्र ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।