फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी की ओर से आरक्षण की नई व्यवस्था लागू करने का विरोध

Thu, 20 Feb 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरक्षण की गलत व्याख्या करने के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का घेराव किया। इविवि के छात्रसंघ भवन से लोक सेवा आयोग तक आरक्षण समर्थक छात्रों ने पदयात्रा निकाली। छात्रों ने आरोप लगाया कि आयोग अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या करके प्रतियोगी छात्रों को दिग्भ्रमित कर आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। पदयात्रा की समाप्ति पर आयोग अध्यक्ष के नाम सौपे ज्ञापन में छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को अनसुना किया गया तो सरकार और आयोग का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ भवन से जैसे ही आरक्षण समर्थकों की पदयात्रा शुरू हुई, जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उसे रोकने की कोशिश की गई। छात्रों ने प्रशासन की रोक को दरकिनार करते हुए लक्ष्मी चौराहा, मनमोहन पार्क, हिंदू हॉस्टल चौराहा होते हुए लोक सेवा आयोग के मुख्य द्वार पर पहुंचकर सभा का आयोजन किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन होगा।

आरक्षण समर्थकों ने कहा कि आयोग अध्यक्ष की मंशा के विरोध में जन जागरण किया जाएगा। घेराव करने वालों में इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, चंद्रशेखर चौधरी,अजीत विधायक, अरविंद सरोज, अंकुश यादव, संदीप यादव, अजय सम्राट,  जितेंद्र धनराज, आरपी गौतम, मनोज यादव, राहुल क्रांति, अतुल यादव, रजनीश,  विजयकांत, शिवबली, ऋषभ यादव, गोलू पासवान आशुतोष यादव, मशुद अंसारी, सत्यम शामिल रहे।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें